बिलासपुर • खनिज अमला बिलासपुर द्वारा विगत 05 दिनों में खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। कोनी, रतनपुर, मस्तुरी, सिरगिट्टी एवं बिलासपुर क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 11 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त वाहनों में 04 वाहनों में रेत, 03 वाहनों में चूनापत्थर (गिट्टी), 02 वाहनों में कोयला, 01 वाहन में मुरूम, 01 वाहन में मिट्टी (ईट) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना कोनी, थाना रतनपुर, थाना हिरी, थाना सिरगिट्टी, एवं खनिज जांच नाका लावर (मस्तूरी) में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। दोमुहाना (बिलासपुर) क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मिट्टी उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/ समझौता राशि रू.80,200/- जमा कराया गया है। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर ग्राम मनपहरी एवं तेन्दुवा में स्वीकृत चूनापत्थर खदानों की जांच की गई। जांच में 02 पट्टेधारियों द्वारा खदान क्षेत्र में पट्टा अनुबंध की शर्ताे एवं नियमों का उल्लंघन किया जाना पाया गया। नियमों एवं शर्तों का उल्लंघन किये जाने से संबंधित पट्टेदारों पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।