बिलासपुर • बिलासपुर में बेसबाल की 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी से 5 जनवरी 2024 तक स्व. बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 17 वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए होगी। प्रतियोगिता में देशभर के 700 खिलाड़ी जुटेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आज संभागायुक्त श्री के.डी. कुंजाम की अध्यक्षता में संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कमिश्नर श्री कुंजाम ने प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने कहा। खिलाड़ियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रतियोगिता स्थल एवं खिलाड़ियों के आवास स्थलों में सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक को, खिलाड़ियों के लिए कैप, टी शर्ट, ट्रेक सूट इत्यादि की व्यवस्था के लिए एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निर्देशक को, मैडल पदक, ट्रॉफी पुरस्कारों एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था हेतु एसईसीएल के सह प्रबंधक निदेशक, अध्यक्ष को, साफ-सफाई संबंधी व्यवस्था के लिए नगर पालिक निगम आयुक्त को, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीएमएचओ को, बस सुविधा के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को, आयोजनों का समाचार दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु संयुक्त संचालक जनसंपर्क को दायित्व सौंपे गये है। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी, खाद्य नियंत्रक, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गये है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आर. ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।