कोरबा के समीप ग्राम दादर खुर्द में शीतकालीन छुट्टियों के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति ईश्वर सभी पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता रजनीश देवांगन के मुख्य अतिथि में हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। शीतकालीन छुट्टियों के मौके पर अंचल के क्षेत्र में क्रिकेट प्रतियोगिता सहित अन्य खेलकूद आयोजित किए जा रहे हैं। दादर खुर्द में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रजनीश देवांगन ने खिलाड़ियों से रूबरू हुए तथा सभी को खेल भावना आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से हमें शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और इससे यह खेल में संभव है खेलकूद में हर किसी को अपना जौहर दिखाना चाहिए। व्यायाम के साथ भरपूर मनोरंजन मिलता है। इस मौके पर आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकुमार राठौर, यासीन खान गोप लाल राठिया देवेंद्र चौहान सदानंद पटेल रामदास पटेल के साथ लालीराम पटेल महेंद्र पटेल लक्ष्मण जटवार छोटेलाल साहू हेमंत चंद्र दौऊ साहू लक्ष्मी गुप्ता उमाशंकर प्रफुल्ल पटेलविक्की पटेल उम्मीद केवट अशोक पटेल विशेश्वर पटेल पिंटू यादव सहित समस्त ग्रामवासीक्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।