बिलासपुर • उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव वीर बाल दिवस के मौके पर आज स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने गुरूगोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रो के शहादत को याद कर उन्हें सादर नमन किया। बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, श्री रामदेव कुमावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री मानसिंह सहित सिख समाज के अनेक पदाधिकारी भी कार्यक्रम मे मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अपने संबोधन में कहा कि मै गुरूगोविंद सिंह जी और उनके साहिबजादो के बलिदान को नमन करता हूं। उन्होंने कहा की हिन्दू धर्म की रक्षा और देश को आजादी दिलाने में सिख बंधुओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने गुरूगोविंद सिंह जी के साहिबजादो बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करते हुए कहा कि छः वर्ष और आठ वर्ष की अल्प आयु में इन बालको को मुगलो द्वारा यातनाएं दी गई। उन्हे डराया और धमकाया गया, इसके बावजूद वे अपने धर्म पर अडिग रहे। अपने धर्म की रक्षा के लिए इन दोनों ने शहादत को स्वीकार किया। यह हमें प्रेरणा देता है कि कैसे हम अपने देश की रक्षा और धर्म के प्रति अडिग रहें। उन्होने कहा कि सिख समाज का इतिहास ऐसी ही कुर्बानियों से गौरान्वित बना हुआ है।

उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने ऐसे बहादुर बच्चों की शहादत के पुण्य स्मरण के लिए हर वर्ष वीर बाल दिवस मनाने की पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने हर वर्ष 26 दिसम्बर को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में गुरूगोविंद सिंह जी के चार साहेबजादे की कुर्बानी पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई जिसे देख लोगो की आंखे नम हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।