बिलासपुर • खनिज अमला बिलासपुर द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई। ग्राम भिलौनी तहसील मस्तुरी क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 05 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त 05 ट्रेक्टर वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना पचपेड़ी में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त ग्राम मोपका तहसील बिलासपुर क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी ईट उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/समझौता राशि रू. 1,05,300/- जमा कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।