बिलासपुर // अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शासकीय देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों से साल के अंत में होने वाले विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने इस दौरान सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर विभिन्न गतिविधियों के तहत स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।