बिलासपुर • प्रताप चौक स्थित हनुमान मंदिर जो 110 पुराना मंदिर है जिसके संस्थापक पंडित हुबलाल तिवारी थे उन्हीं के द्वारा इस मंदिर को स्थापित किया गया था।इस मंदिर में लगातार हर वर्ष हनुमान जयंती महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारा,भजन कीर्तन आदि धार्मिक आयोजन किया जाता है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी लक्की चंदन सेवा समिति के द्वारा महाशिवरात्रि पर भंडारा, जगराता का आयोजन किया गया है तथा समिति के सदस्यों द्वारा रक्तदान भी किया जायेगा। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में भक्तों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

बता दें कि इसी तरह का आयोजन हनुमान जयंती के अवसर पर हुबलाल तिवारी परिवार की ओर से भी किया जाता है जिसमें इक्ष्वाकुदत्त तिवारी,ब्रम्हदत तिवारी, संजीव तिवारी, सुशांत तिवारी सहित अन्य परिवार के सदस्यों की ओर से भंडारा का भव्य आयोजन किया जाता है जिसमें प्रताप चौक के प्रतिष्ठान नीलकंठ रेस्टोरेंट सहित चौक के अन्य प्रतिष्ठानों का भी विशेष योगदान रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।