बिलासपुर • बिलासपुर शहर को स्मार्ट सिटी परियोजना के फेस 2 में फिर से चयन किया गया है। अगले पांच साल तक परियोजना चलेगी। कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में आयोजित टीएल की बैठक में नगर निगम आयुक्त ने इस आशय की जानकारी दी। राज्य में केवल बिलासपुर शहर का चयन किया गया है। कलेक्टर ने बैठक में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीसी से जुड़कर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डीबीटी के जरिए योजना की पहली किस्त प्रति हितग्राही 1 हजार रुपए चयनित महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे। चुनिंदा हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।
कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि विकसित भारत योजना की तर्ज पर महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित होंगे। नगर निगम क्षेत्र के लिए कमिश्नर अमित कुमार और जनपदों के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बाल विवाह रोकने का संकल्प भी लिया जाएगा। कलेक्टर ने आधार सीडिंग की प्रगति की भी समीक्षा की। रविवार के बाद अब लगभग 25 हजार महिलाओं का सीडिंग बचा हुआ है। कलेक्टर ने 6 तारीख तक अनिवार्य रूप से आधार सीडिंग का कार्य पूरा कर लेने को कहा है।
श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह अन्य सहायता योजना का विस्तार शनिचरी बाजार क्षेत्र में भी किया जाएगा। इसके लिए जगह का चिन्हांकन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस श्रम अन्न केंद्र में 5 रुपए में उन्हें भरपेट भोजन खिलाया जाएगा। फिलहाल यह योजना शहर के बृहस्पति बाजार और तिफरा क्षेत्र में उपयोगी साबित हो रही है। प्रतिदिन लगभग 1 हजार श्रमिक 5 रुपए में गरम भोजन का आनंद उठाते हैं। कलेक्टर ने बैठक में लोकसभा चुनाव की चल रही तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा की पीपीएस सॉफ्टवेयर में 8 तारीख तक कर्मचारियों की सूची अपडेट कर लें और इसकी सत्यापित प्रति एनआईसी में जमा करें। उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव में काम करने कर चुके अधिकारियों को लोकसभा चुनाव में भी वही जिम्मेदारी सौंप गई है ताकि उनके अनुभव का लाभ मिल सके। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है ताकि जरूरत पड़ने पर समय सीमा में सुधार का कार्य किया जा सके। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।