बिलासपुर • भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। समूह की दीदियों के साथ ही बड़ी में संख्या अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक सहित ग्रामीण इस अभियान से जुड़ रहे है।
तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गनियारी में भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। समूह की दीदियां बड़े उत्साह के साथ इस रैली में शामिल हुई। निर्वाचनों में मताधिकार के उपयोग करने की शपथ भी ली। बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की दीदियों के साथ आम नागरिकों ने भी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का शपथ लिया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हॉफ वे होम में लोगों ने मतदान संबंधी सुंदर-सुंदर चित्र बनाया। समूह की दीदियों ने रंगोली के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम को स्वीप के रूप में अधिक जाना जाता है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।