बिलासपुर • रंगो का त्यौहार होली करीब है और बाजार रंग-गुलाल से गुलजार हैं। रंग-गुलाल के साथ ही होली के विविध सामानों से बाजार सज कर तैयार है। होली के बाजार में मिलने वाले कैमिकल रंग-गुलाल से अलग स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया हर्बल गुलाल है। जो कि प्राकृतिक रंगो से तैयार किया गया है और पूरी तरह सुरक्षित है। जिला पंचायत परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने होली के सामानों का पंडाल सजाया है जहां वे प्राकृतिक रंगो से तैयार गुलाल की बिक्री कर रही हैं।
नारी शक्ति स्व सहायता समूह की सदस्य किरण ठाकरे ने बताया कि समूह द्वारा बनाए गये गुलाल प्राकृतिक रंगो से तैयार किये जाते हैं और ये रंग पूर तरह से सुरक्षित होते हैैं। इन प्राकृतिक गुलाल में टेसू के फूल, पालक के पत्तों, हल्दी एवं चुकन्दर से बने रंग शामिल हैं। इन रंगो में किसी भी तरह के कैमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। त्वचा के लिए ये गुलाल पूरी तरह सुरक्षित है। किरण ने बताया कि वर्तमान में रोजाना हर्बल गुलाल की अच्छी बिक्री हो रही है जो प्रतिदिन लगभग हजार रूपए से अधिक है।
इस स्टॉल में गुरूघासीदास विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई हर्बल गुलाल भी बिक्री के लिए रखी गई है जिसे विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्व सहायता समूह से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद तैयार किया है। प्राकृतिक रंग-गुलाल के प्रति बढ़ते रूझान के कारण लोग इन स्टॉलोें का उत्पाद खरीदने पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में हर्बल गुलाल सी-मार्ट से प्राप्त किये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।