कोरबा 25 मार्च लोकसभा क्षेत्र कोरबा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरोज पाण्डेय ने सोमवार को पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली।

इस चुनावी मौसम में सभी राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कोरबा नगर सहित आसपास के क्षेत्र से भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं नई बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डॉ. सरोज पाण्डेय देर तक कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की हेली खेलती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।