कोरबा 25 मार्च। कांग्रेस प्रत्याशी और कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत के निवास स्थान में आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के कांग्रेसजनो के अलावा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

सांसद ज्योत्सना महंत व नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने अतिथियों का स्वागत अबीर गुलाल से किया। आमजनो ने भी कांग्रेस नेताओं के साथ हर्षोल्लास माहौल में होली का भरपूर लुफ्त उठाया और जलपान ग्रहण किया। महंत परिवार के आमंत्रण पर बड़ी संख्या में लोग सांसद निवास में होली खेलने पहुंचे थे।
आमतौर पर भगवा रंग को भाजपा से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन कांग्रेस सांसद के निवास में होली खेलने पहुंचे लोगों को वहां बड़ी संख्या में भगवा वस्त्रधारी ढोल मंजीरा और छतीसगढ़ी में फ़ाग गाते और थिरकते नजर आये। स्वयं सांसद ज्योत्सना महंत व नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने भगवा कलर से मिलता जुलता ड्रेस पहन रखा था। सांसद और नेता प्रतिपक्ष ने गुलाल से तिलक लगा कर सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत पूरे होली के मूड में नजर आए और फ़ाग गीत के साथ ढोल नगाड़ों की ताल में जमकर झूमे। सांसद ज्योत्सना महंत ने भी जमकर मंजीरा बजाया। इस मौके पर माहौल पूरी तरह से खुशनुमा नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।