बिलासपुर • मई माह में होने वाली तीसरी चरण के लोकसभा चुनाव में बिलासपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने के ध्येय से 4 अप्रैल को विधानसभा बेलतरा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाना है इस निमित्त आज बेलतरा के शहर मंडल में प्रमुख कार्यक्रताओं की बैठक आयोजित की गई बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में मोदी मय वातावरण है और जनता मोदी सरकार को तीसरी बार सत्ता की बागडोर सौंपने को तैयार बैठी है बस हमे अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर पूरा रोड मैप तैयार कर ली है चुनाव अभियान का सूत्रपात हो चुका है हमे हर घर हर द्वार पर अपनी दस्तक देकर जन मानस को भाजपा के पक्ष र्मतदान करने निमंत्रण देना है शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर सघन जनसंपर्क की शुरुवात करनी होगी जिसमे आपके विधायक सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे विधायक शुक्ला ने 4 अप्रैल को होने वाले सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने अपील की इस अवसर पर विधनसभा संयोजक शंकर दयाल शुक्ला मंडल अध्यक्ष धनजय त्रिपाठी जीतू साहू दारा सिंह प्रणव शर्मा दिनेश सिंह ओमप्रकाश पांडे रूपाली गुप्ता शैल भोई सुशील राव नारद साहू शैलु गोरख ओंकार पटेल ऋषभ चतुर्वेदी रमेश पटेल राम प्रकाश साहू भूषण साहू मुशर्रफ़ खान शैलेश देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।