बिलासपुर • भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के उद्देश्य को पूरा करने जिले की स्व सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय भागीदारी निभा रहीं है।

तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सकर्रा में समृद्धि संकुल संगठन की महिलाओं ने रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर के जरिए महिलाओं ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में 28 ग्राम पंचायतों की महिलाएं शामिल हुई। इसी तरह जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में समूह की महिलाएं दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, रंगोली एवं नृत्य के जरिए मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश का प्रसार कर रहीं है। समूह की महिलाएं अपनी बैठकों में मतदान में भागीदारी को लेकर चर्चा और शपथ लेकर क्षेत्र के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं है। ग्राम पंचायत बकरकुदा में भी दीदियों ने स्वीप के तहत रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। बड़ी संख्या में महिला समूहों द्वारा ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। स्वीप मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।