बिलासपुर • सांसद प्रत्याशी तोखन साहू आज बिल्हा विधानसभा के सरगांव और पथरियां नगर में घर – घर पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए निवेदन किए । सरगांव में तोखन साहू के स्वागत और सम्मान में जगह -जगह फुल की वर्षा और आरती की थाली सजाकर अभिनंदन किए । सरगांव और पथरियां की जनसंपर्क अभियान विशाल रैली का स्वरूप ले लिया था ।

इस दौरान तोखन साहू ने जनता से कहा कि हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प देश को विकसित राष्ट्र बनाने का है आप मुझे मतदान करके विकसित भारत अभियान का अम्बेडकर बने और मोदी जी के सपनों को वास्तविकता में तब्दील करने में सहभागी बनें।साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी पुरे देश को अपने परिवार मानकर दिन- रात जन कल्याण के लिए परिश्रम कर रहे हैं तभी तो देश की जनता भी मोदी जी को अपना परिवार मानते हुए कहते हैं कि मै भी मोदी का परिवार हूं । आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकसभा प्रभारी सिया राम साहू, पुर्व मस्तुरी विधायक कृष्ण मुर्ति बांधी, डॉ देवेन्द्र कौशिक,अम्बालिका साहू परमानंद साहू सहित सरगांव और पथरियां के भाजपा संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।