बिलासपुर • आरटीई के तहत जिले के निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए इच्छुक पात्र विद्यार्थी 15 अप्रैल तक आरटीई पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 1 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। जिले के 551 निजी विद्यालयों के कुल 4530 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में लगभग 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किये है। सभी आवेदकों को अपना आवेदन फार्म आरटीई पोर्टल में भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित विद्यालय के नोडल अधिकारी (प्राचार्य) के पास 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

 

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता, अभिभावक का पता और पहचान पत्र, बीपीएल सर्वे सूची में नाम, जाति प्रमाण पत्र, सरकारी अस्पताल से 40 प्रतिशत मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र, सीडब्ल्यूसी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज होने आवश्यक है। आवेदन करते समय सही फोन नं और अपना फोन नं. ही भरे। एक ही आवेदन भरें, त्रुटि होने पर सुधार करें। आवेदन क्रमांक प्राप्त नहीं होने पर RTE.cg.nic.in पोर्टल से स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन के आरटीई आवेदन क्रमांक प्राप्त कर सकते है। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जारी समय सारणी के अनुसार प्रथम चरण में छात्र पंजीयन 15 अप्रैल तक, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 18 अप्रैल से 17 मई, लॉटरी एवं आबंटन 20 मई से 30 मई एवं स्कूल दाखिला प्रक्रिया 1 जून से 30 जून 2024 तक है। इसी प्रकार दूसरे चरण में नवीन स्कूल पंजीयन एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 15 जून से 30 जून, छात्र पंजीयन 1 जुलाई से 8 जुलाई, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 9 जुलाई से 15 जुलाई, लॉटरी एवं आबंटन 17 जुलाई से 20 जुलाई, स्कूल दाखिला प्रक्रिया 22 जुलाई से 31 जुलाई एवं वर्ष 2023-24 हेतु ऑनलाईन दावा प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।