बिलासपुर // लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के जरिए बिलासपुर का अभिमान बढ़ाने मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप के तहत दीवार लेखन, रैली, शपथ एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम तेलसरा में भैंसबोड़ कलस्टर द्वारा स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समूह की दीदियों ने दीवार लेखन के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी मतदान जागरूकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। स्वीप कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी सक्रिय भूमिका दर्ज करा रही हैं।

 

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने आस पास के सभी वोटरो को मतदान के लिए जागरूक करते हुए स्वीप कार्यक्रम में बिहान की दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में समूह के द्वारा दीदियों ने दीवार लेखन के जरिए सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, अपना भविष्य बनाना है तो वोट करने जाना है एवं शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभियान आदि स्लोगन के माध्यम से अपने आस-पास के लोगो को मतदान करने और अपने मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने भी रंगोली बनाकर मतदान करने का शपथ लिया। रैली के माध्यम से भी मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में एडीशनल सीईओ जिला पंचायत, डीएमएम एवं बीपीएम भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।