बिलासपुर • लोकसभा चुनाव के लिए रैण्डमाईजेशन के जरिए विधानसभा वार ईव्हीएम मशीनें आवंटित किए गये। चुनाव आयोग के साफ्टवेयर में एनआईसी द्वारा आवंटन की कार्यवाही पूर्ण की गई। विधानसभा वार मशीने आवंटन के बाद जिला कार्यालय परिसर स्थित ईव्हीएम गोडाउन खोले गए। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इव्हीएम मशीनें इसी गोडाउन में सुरक्षित रखे गये हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण एवं राजनीतिक दल के पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे। आवंटित मशीनों की छंटाई का काम भी विधानसभा वार शुरू हो गया है। इन्हीं मशीनों का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, निर्वाचन पर्यवेक्षक आरके राय भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।