बिलासपुर • भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है। इन गतिविधियों में जिले में स्काउड गाइड रोवर रेंजर्स अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले में स्काउट के हजारों सदस्य लोकसभा आम निर्वाचन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वृहद अभियान चला रहे हैं और लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

 

भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि जिले में भारत स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही उनहोंने बताया कि स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स मतदान के दिन जिले के सभी बूथों में अपनी सेवाएं देंगे। गाइड के सदस्य दिव्यांगो एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान स्थल पर ले जाने का कार्य करेंगे, साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की मूलभूत सुविधाओं का भी वे ध्यान रखेंगे। यादव ने बताया कि स्काउट गाइड द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रैली, रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश का प्रसार कर रहे हैं।

 

जिला संगठन आयुक्त विजय यादव ने बताया कि स्काउट गाइड संघ द्वारा जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों में प्याऊ घर खोले गए हैं और जिले के सभी ब्लॉक के स्काउट गाइड द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अनेक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रेरणा दी जा रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।