बिलासपुर • कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतदान अधिकारियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। जिला मुख्यालय के दयालबंद स्थित मल्टीपरपज स्कूल व लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। दोनों स्कूलों में लगभग 800 मतदान अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। ईवीएम मशीन के संचालन सहित विभिन्न प्रपत्रों के भरने और अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी जा रही है। कलेक्टर ने दोनों स्कूलों में प्रशिक्षण कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने ईवीएम के हैंड्स ऑन (खुद करके देखना) प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1 और 2 हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर निगम आयुक्त और लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण प्रभारी अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरुवंशी भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सफल चुनाव के लिए ध्यान रखने वाली कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में टेस्ट भी होगा। फेल हो जाने पर उन्हें 12 अप्रैल को पुनः प्रशिक्षण में भाग लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।