बिलासपुर :- दिनांक 12 अप्रैल 2024 शुक्रवार को स्थानीय स्व.डी.पी.चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में संगठन की बैठक हुई बैठक में चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों को सदस्यता अभियान में तेजी लाने तथा नये सदस्य बनाने हेतु योगदान देने का आग्रह किया महिला विग बनाने की दिशा में भी चर्चा की गई बैठक में सृष्टि सिंह भारती यादव उपस्थित रहीं उनके द्वारा इस दिशा में सक्रिय होकर सदस्य वृद्धि का आश्वासन दिया गया संगठन की ओर से इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप ने उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया एवं अनुशासित होकर संगठन को मजबूत करने को कहा।

बैठक में उपस्थिति बढ़ाने एंव सूचना तंत्र मजबूत करने के बात की गई इस हेतु संतोष मिश्रा को बैठक सूचना दिए जाने की जिम्मेदारी दी गई है।

सृष्टि सिंह एवं भारती यादव जी का सुझाव आया कि शीघ्र ही वर्कशॉप आयोजन किया जाना चाहिए सभी ने इस पर सहमति जताई । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी,प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा,मनोज श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव पंकज खंडेलवाल,उमाशंकर साहू,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतीक मिश्रा,संभाग मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा,जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी,जिला उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद प्रसाद,जिला संगठन सचिव अनीश गंधर्व,जिला सचिव कमल टुसेजा,जिला संरक्षक मंडल ब्रजेश बाजपेयी,जिला कार्यकारी सदस्य आमिर खान,मनीष कुमार पाल,सदस्य चंदन कुमार,नागेंद्र मिश्रा,अजय सिंह बिसेन,सैयद सुमनुल,मोहन नायडू,धर्मेंद्र नीलमर्कर एंव सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।