बिलासपुर / लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करने वृहद तौर पर स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने में नारी शक्ति अहम भूमिका निभा रही है। घर की जिम्मेदारी बखूबी संभालने वाली महिलाओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों को जागरूक करने का भी बीड़ा उठाया है। समूह की दीदियां लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मझगांव में समूह की दीदियों ने हाथों में बैनर के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इसके अलावा हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधित मेंहदी से भी लोगों को जागरूक कर रही है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

 

 

 

जिला पंचायत सीईओ ने दिलाई मतदाता शपथ –

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी चौहान द्वारा जिला पंचायत के सभी कर्मचारियों को लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि स्वयं मतदान करें एवं अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।