बिलासपुर :- कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में कबाड़ बरामद किया है। पुलिस ने छानबीन के दौरान कबाड़ के बीच छिपाकर रखे चापड़ भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कबाड़ी अशरफ अली के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है। इसके अलावा लाखों रूपयों के कबाड़ को भी जब्त किया गया है। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पेश किया गया।

कोनी पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि गाम गतौरी स्थित एक कबाड संचालक अपने पास अवैध रूप से चोरी का लोहा लंगड और पुरानी मोटरसायकल को छिपाकर रखा है। खबर के बाद पुलिस ने कबाडी के ठिकाने पर धावा बोला। मौके पर आरोपी ने कबाड़ कारोबार से जुड़े दस्तावेज पेश करने में असफल रहा है।

धारा 41(1-4), 379 का अपाराध दर्ज किया गया। इसके अलवा पुलिस ने आरोपी अशरफ अली के कबाड़ से छिपाकर रखे गये एक धारदार चापड भी बरामद किया है। आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।