बिलासपुर :— पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान के दौरान एक महिला समेत तीन कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 100 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। पकड़े सभी आरोपी लिम्हा रतनपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम राजकुमार खुसरो,बजरंग मरावी और मंगलीन बाई है।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि डीएसपी नुपूर उपाध्याय के दिशा निर्देश पर कोटा पुलिस ने शराब बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही के दौरान लिम्हा से राजकुमार खुसरो के घर के बाड़ी से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया।

पुलिस टीम ने बजरंग मरावी के घर स्थित बाड़ी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। इसके अलावा लिम्हा में पुलिस ने मंगलीन बाई गोंड़ के घर के आँगन से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त किया है। पुलिस टीम ने इस दौरान कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया। महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।