बिलासपुर // इंदौर में जिस प्रकार से कांग्रेस के प्रत्याशी पर दबाव बना कर नामांकन वापस करवाया गया और देश के अन्य जगह में जिस प्रकार से ED,IT और पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि बीजेपी ने देश में चुनाव को मज़ाक़ बना दिया है और सत्ता के लालच में लोकतंत्र की हत्या लगातार किया जा रहा है। देश के संविधान और लोकतंत्र को जिस प्रकार से ख़तरे में बीजेपी ने डाला है एसा देश में पहले कभी नहीं हुआ है।देश में किसी भी बीजेपी नेता के ऊपर कोई कार्यवाही ED IT की नही की गई केवल राजनीतिक द्वेष के टूल बनाकर ही सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
बीते दिन बिलासपुर में एक युवक ने डंडे से दूसरे युवक को सरेआम पीटा ये दृश्य बताता है कि बिलासपुर में अपराध किस प्रकार बढ़ रहा है और अपराधियों के हौसले किस प्रकार से चरम पर है।बिलासपुर में लगातार मासूम बच्चियों सहित युवतियों के साथ लगातार दुष्कर्म की घिनौनी घटनाएँ बीजेपी के कार्यकाल में हो रही है ये किसी से छुपा हुआ नहीं है सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है सत्ता के लालची केवल अपना उल्लू सीधा कर रहे है।
बिलासपुर को खोदापुर और अब अपराध का गढ़ बनाने वाले अवसाद ग्रस्त सुशासन बाबू को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है और जनता की तकलीफ़ से उनको कोई लेना देना नहीं है सत्ता धारी केवल अपनी राजनीति कर रहे है और आपसी खीचतान में बिलासपुर बर्बाद हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।