सेमरताल – बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के पक्ष में विशाल आमसभा का आयोजन कल दिनांक 02/04/24 गुरुवार को दोपहर 02 बजे हाईस्कूल मैंदान सेमरताल में किया जाएगा। वृहद स्तरीय आमसभा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट संबोधित करेंगे। इस विशाल आमसभा में बिलासपुर सहित बेलतरा क्षेत्र की जनता की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की गई है। आयोजन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेलतरा के सभी जिम्मेंदार पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारी किए हैं। सेमरताल गांव में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता के आगमन से सेमरताल, गतौरी, जलसों, भरारी, पौंसरा, रानीगांव, बेलतरा, सेलर, लखराम, सेंदरी, बिरकोना, चुमकवा, नवगंवा सहित क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों में भरपूर उत्साह है। यह जानकारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेलतरा के उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई एवं वरिष्ठ कांग्रेसी यदुनंदन कौशिक ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।