बिलासपुर // कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने आज गतौरी स्थित मद्यभण्डागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने निरीक्षण के दौरान मद्यभण्डागार गतौरी से जिले के 40 देशी/कम्पोजिट मदिरा दुकानों में प्रदाय व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने देशी मदिरा की शीशियों में लगे शासकीय होलोग्राम, बैच नंबर, ढक्कन लेबल एवं विक्रय दर की जांच भी की। उन्होंने ऑनलाईन अपडेटिंग सिस्टम, बार कोड द्वारा आमद एवं बर्हिगमन, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। मद्यभण्डागार में संग्रहित मदिरा, कार्यरत कर्मचारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, सहायक आयुक्त आबकारी श्री दिनकर वासनिक, मद्य भण्डागार अधिकारी सुश्री शीलारानी एक्का एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री कल्पना राठौर भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।