आज दिनांक 10 अक्टूबर दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की पहली बैठक पुराना प्रेसक्लब ईदगाह चौक बिलासपुर में आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी सहित जिला एवं संभाग के सदस्य साथी शामिल हुए बैठक में सर्वप्रथम संगठन के विधिवत पंजीयन श्रम विभाग रायपुर में होने की जानकारी देते हुए आपस में बधाईयां दी गई।सभी पत्रकार साथियों को प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी द्वारा एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया गया और प्रदेश पदाधिकारियों का नाम भी बताया गया कुछ पदाधिकारियों का नाम आगामी बैठक में घोषित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में 42 पदाधिकारी होंगे।बैठक में बताया गया कि आगामी 13 अक्टूबर को चांपा में संगठन का पहला पत्रकार सम्मेलन का आयोजन जैजैपुर इकाई के द्वारा किया जा रहा है इसमें पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

            इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रकाश चंद अग्रवाल प्रदेश महासचिव, सहित पंकज खंडेलवाल,विनय मिश्रा,उमाकांत मिश्रा,मनोज श्रीवास्तव,राजेंद्र यादव, राजेंद्र कश्यप, सुरजीत चावला, अखिल वर्मा, ब्रजेश बाजपेई,हीराणी राव सदाफले, मुकेश कुमार शर्मा,व्ही. रामचन्द्र राव, आमिर खान, कमलेश लव्हात्रे, गौतम बालबोंदरे, संतोष मिश्रा,नीरज शुक्ला,अनुज श्रीवास्तव,कमल डुसेजा,भुषण प्रसाद श्रीवास,अजय साहु, प्रभात राय,आर. के. सक्सेना, भूपेंद्र पांडे, संजय सिंह ठाकुर, प्रतिक मिश्रा, संतोष मिश्रा आदि पत्रकार जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।