बिलासपुर // जिले में होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर वृहद तौर पर मतदाता जागरूकता अभियान जारी है। शहरों से लेकर गांवों तक बड़ी संख्या में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रैली, नृत्य, नारा, मानव श्रृंखला जैसे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से परिचित कराया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत ओखर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बिहान समूह की दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। बड़े ही उत्साह के साथ दीदियों ने गांवों की बस्तियों में घूमकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से 7 मई को होने वाले निर्वाचन सहित अन्य सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।