बिलासपुर // जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कठपुतली शो के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। विकासखंड तखतपुर के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ के पास कठपुतली के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा ग्राम छतौना में कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में डीपीओ जीतेन्द्र पाटले, रमेश गोपाल एडीपीओ, आशा उज्जैनी, साक्षरता विभाग से अवनीश तिवारी, समस्त अधिकारी कर्मचारी तखतपुर विकासखंड के बीईओ ,एबीईओ और साक्षरता प्रभारी गण ग्राम छतौना के सरपंच दुर्गा रमेश साहू,पंच दिनेश कौशिक प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिको, महिलाए, बच्चे, छतौना स्कूल के शिक्षक कमलेश कौशिक,गौरव भट्ट,पुष्पा साहू, शांति सुमन बड़ा,नीतू मिश्रा,मनीषा कौशिक,अग्निशिया एक्का, प्रेम कुमार कौशिक, अनुसुइया साहू,रूखमणी सूर्यवंशी, रमेश साहू, अश्वनी निर्मलकर, दीनबंधु आनंद, विकास कौशिक , शशिकांत कौशिक और गांव के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कठपुतली कलाकार श्रीमती उषा कोरी द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ, गीत एवं छत्तीसगढ़ी में अपील किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम छतौना के महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।