बिलासपुर // जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। महिलाओं को लोकतंत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए संगवारी महिला मतदान केंद्र में इनकी ड्यूटी भी लगाई गई है। सभी निर्वाचनों में मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस बार भी जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को मतदान और स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के शेख गफ्फार आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में बनाए गए संगवारी महिला मतदान केंद्र क्रमांक-173 को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की थीम पर तैयार किया गया है। इस मतदान केंद्र में पंहुचने वाले मतदाता, न केवल सिर्फ लोकतंत्र के यज्ञ में आहूति देंगे बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक भी होंगे। यहां बनाए गए गार्बेज ट्रक शेप सेल्फी स्टैंड जहां मतदान के बाद मतदाता सेल्फी लेकर मतदान और स्वच्छता दोनों का संदेश देंगे। कचरे के सेग्रिगेशन को बताने चार अलग-अलग रंग के डस्टबिन भी रखें गए हैं। इस मतदान केंद्र में एक ओर प्रतिज्ञा दीवार बनाई गई है, जहां लोकतंत्र की रक्षा और स्वच्छता को बनाएं रखने प्रतिज्ञा ली जाएगी। हरा, नीला और सफेद रंग से सजा यह मतदान केंद्र सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।