बिलासपुर // जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन के लिए कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से मतदान सामग्री का वितरण सुबह 07 बजे से किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान दलों के वाहन को हरी झण्डी दिखाकार रवाना करते हुए दलों को अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मतदान दलों से मिलकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने कहा है। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन, एसपी राजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी भी मौजूद थे।
जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री वितरण के लिए 76 काउंटर बनाए गए हैं। सामग्री वितरण के लिए 300 अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए है। प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। तत्पश्चात विधानसभावार बनाए गए काउंटर से मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों ने अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त की और अपने दल के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। उनके साथ सेक्टर अधिकारी भी रवाना हुए। दल के साथ एक-एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। 07 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।