कोरबा // वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार को सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित श्री परशुराम जयंती समारोह में शामिल हुए। मुड़ापार हेलीपेड के समीप स्थित समाजिक भवन में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्री देवांगन ने भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना की। परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए श्री देवांगन ने कहा कि अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा से ही देश को रास्ता दिखाने का काम किया है। कभी भी किसी में भेद नहीं किया। जब कभी भी देश को आवश्यकता महसूस हुई, सबकुछ न्योछावर किया। हमेशा से ही हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इस अवसर पर समाज द्वारा समाज के भवन के लिए विभिन्न विकास कार्यों के लिए मांग रखी। इस पर श्री देवांगन सहर्ष स्वीकृति देते हुए विधायक निधि पर सबसे पहला अधिकार सभी समाज का है। उन्होंने 20 लाख रुपए विधायक निधि से 4 जून को आचार संहिता हटने के बाद देने की घोषणा की। इस अवसर पर समाज द्वारा मंत्री श्री देवांगन को फरसा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन अरुण शर्मा, विकास जोशी, हरीश परसाई, संजय तिवारी, मूलचंद शर्मा, रामनरेश दुबे, व्ही के सारस्वत, आरपी तिवारी, प्रफुल्ल तिवारी समेत अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।