कोरबा // बालको से निकला अल्युमिनियम गंतव्य पर नहीं पहुंचा। एक करोड़ 80 लाख रुपए का अल्युमिनियम रास्ते से गायब हो जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
रिपोर्टकर्ता बनी सिंह ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट एजेन्सी रायपुर में मैनेजर के पद पर काम करता है। रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 21 अप्रैल को ट्रक नंबर जीए-12बीएक्स-9094 के ड्रायवर जीत पटेल के द्वारा 29.280 एमटी एल्युमिनियम ट्रक में लोड कर जिसका कीमत 8991742/- रूपये एवं दिनांक 22.04.2024 को ट्रक जीजे-17एक्सएक्स-0542 के ड्रायवर अरविंद के द्वारा ट्रक में 29.334 एमटी एल्युमिनियम जिसका कीमत 9008325/- रूपये को बालको प्लांट से एल्युमिनियम लोड कर ईस्टर लाईट पावर ट्रांसमिसन लिमिटेड सिलवासा गुजरात में एल्युमिनियम को खाली करने के लिए निकले है, जो आज तक वहां नहीं पहुंचे हैं। कम्पनी के लोगों को ऐसा पता चला कि उक्त दोनों ट्रकों के ड्रायवर जीत पटेल एवं अरविंद के द्वारा अपराधिक विश्वासघात करते हुए ट्रकों में लोड एल्युमिनियम को बालको प्लांट से ले जाकर सिलवासा डिलवरी करना था वहां न ले जाकर कंपनी के साथ विश्वासघात करते हुए अन्यत्र स्थान पर ले जाकर सदोष लाभ अर्जीत करने बिक्री कर दिया गया है। प्रार्थी के आवेदन पर बालकोनगर थाना में धारा 406 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।