बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण ने अवैध प्लॉटिंग के मामलों पर सजगता से निगरानी के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि अवैध प्लॉटिंग पर अविलंब सख्त कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार उन्होंने अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर भी कार्रवाई करने कहा है। कलेक्टर ने आज समय-सीमा की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए है।
जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी स्थिति में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन नही होना चाहिए। सभी एसडीएम और खनिज विभाग के अधिकारी खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई करे।
कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए इन्हे भी तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। पीएमओ पोर्टल में लंबित एक माह से अधिक के मामलों का तत्काल निपटारा करने कहा। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने केे पहले स्कूल भवनों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र की भी समीक्षा की। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल एनआरसी में 22 बच्चे भर्ती है। कलेक्टर ने कहा कि एनआरसी में क्षमतानुसार बच्चों को भर्ती किया जाए। बच्चों की वेटिंग लिस्ट बनाकर रखी जाए जिससे बच्चों के डिस्चार्ज होने केे बाद नये बच्चों को तुरंत भर्ती किया जा सके।
बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, शिव कुमार बनर्जी, सभी एसडीएम सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।