बिलासपुर—रतनपुर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर ईमारती लकड़ी तस्करी करते वाहन को बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान मौका पाकर वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार संयुक्त कार्रवाई को घासीपुर गांव के आसपास अंजाम दिया गया। कार्रवाई में कुल 19 नग सागवान पेड़ के साथ एक पिक अप ट्रक को को जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार रतनपुर थाना स्थित बेलगेहना चौकी से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में ईमारती सागौन लकड़ी चोरी कर परिवहन कर रहा है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार ने टीम के साथ ग्राम घासीपुर पहुंचकर घेराबंदी को अंजाम दिया। एक पिकअप वाहन को घेरकर पुलिस और वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की कार्रवाई की। पिकअप वाहन से भारी मात्रा में सागौन लकड़ी जब्त किया गया। लेकिन वाहन चालक उत्तम भागने में कामयाब रहा।

रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम ने लकड़ी और वाहन को राजसात किया है। धरपकड़ की कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार, आरक्षक घनश्याम राठौर,अविनाश शर्मा, संजय यादव, प्रफुल यादव और वन विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।