बिलासपुर // रतनपुर और कोटा पुलिस ने अलग अलग ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने गांजा और कच्ची शराब के व्यापारियों को धर दबोचा है। रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई कर गांजा के लिए ग्राहक तलाश कर रही महिला आरोपी को तीन लाख कीमती गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त किया है। इसके अलावा कोटा और रतनपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर 90 कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को जेल दाखिल कराया है।

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर प्रहार अभियान के दौरान गुंडा बदमाशों और नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करते महिला आरोपी को स्कूटी वाहन समेत धर दबोचा है। महिला आरोपी का नाम मानकी केंवट है। महिला अकलतरा की रहने वाली है।

नूपुर उपाध्याय और अजय कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर महिला आरोपी को मेला ग्राउण्ड रतनपुर के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते पकड़ा गया। छानबीन के दौरान महिला की स्कूटी से करीब दो किलोग्राम  गांजा जब्त किया गया। नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध कायम करने के बाद महिला को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार और कोटा एसडीओपी की टीम ने कार्रवाई कर 90 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। आरोपियों के नाम रामआश्रय पोर्ते और त्रिभुवन जगत है।

                 अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने बताया कि कोटा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम लालपुर डुबान नाला किनारे,बोदलपारा निवासी रामआश्रय पोर्ते महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपी से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस ने घुनघुट्टीपारा निवासी त्रिभुवन जगत के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। टीम ने कुल 90 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब पकड़ा है। पकड़े गए दोनो आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।