बिलासपुर // खनिज विभाग ने जांच पड़ताल के बाद रेत के अवैध भण्डार को जब्त किया है। इसके अलावा विभाग ने अवैध रेत भण्डारण के खिलाफ सात लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही रेत भण्डारण संबधित वैध दस्तावेज पेश करने को भी कहा है। खनिज विभाग अधिकारियों ने जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की सूरत में खनिज अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

लगातार मिल रही शिकायत और कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने जोंधरा मस्तुरी में धावा बोला। जांच पड़ताल के दौरान रेत भण्डारण के लिए जिम्मेदार अकलतरा निवासी अशोक कर्ष और जितेन्द्र सिंह को नोटिस थमाया। इसके पहले टीम ने जांच के दौरान पाया कि अशोक कर्ष निवासी अकलतरा ने लगभग 120 हाईवा यानी 1440 घन मीटर रेत का भंडार कयिा है।

इसके अलावा मेसर्स सुमन इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर जितेंद्र सिंह ने लगभग 200 हाईवा यानी 2400 घन मीटर रेत एकत्रित किया है। दोनो ही जगह निर्धारित मात्रा से अधिक रेत भण्डार किया जाना पाया गया। दोनो को दस्तावेज पेश करने को कहा गया। टीम ने दोनो जगह स्थित रेत भण्डार को जब्त कर लिया है।

खनिज विभाग के अनुसार भंडारण अनुज्ञा के नियम और शर्तों का पालन नहीं करने के कारण अब तक 07 लायसेंसधारियों को कारण बताओं नोटिस दिया गया है। निर्धारित समयावधि में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर सभी का लायसेंस निरस्त किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सकरी स्थित निरतु में सौरभ श्रीवास,मस्तुरी स्थित कोकड़ी में शिवशंकर रात्रे,कोटा के सौढ़ाखुर्द  काजल निगम और सुमन इंटरप्राइजेज जोंधरा मस्तूरी को शोकाज़ नोटिस थमाया गया है।

रियाज अहमद सिद्धिकी जोंधरा मस्तूरी, श्रीसांई देवा पार्टनर के विकास सिंह कुकुर्दीकला मस्तुरी के अलावा मेसर्स जिंदल पीआरएल इन्फ्रास्ट्रक्चर चंगोरी कोटा भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।