बिलासपुर // तखतपुर पुलिस ने ग्राम भीमपुरी स्थित एक ढाबा में दबिश देकर महंगी अंग्रेजी और देशी शराब के साथ संचालक को गिरफ्तार किया है। ढाबा संचालक का नाम राजीव मिश्रा है। आरोपी जूनापारा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 नग गोवा स्पेशल, 10 नग शिम्बा बियर, 12 नग मेडोसा बियर केन, 3 नग बटवाईजर बियर केन समेत कुल 15 लीटर शराब जब्त किया है।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया 27 मई को मुखबीर की सूचना पर तखतपुर पुलिस ने ग्राम भीमपुरी स्थित मित्र मिलन ढाबा मे धावा बोला। इसके पहले मुखबीर ने बताया था कि ढाबा संचालक राजीव मिश्रा शराब की अवैध बिक्री करता है। पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही कर मौके से 5 नग गोवा स्पेशल शराब, 10 नग शिम्बा बियर बाटल, 12 नग मेडोसा बीयर केन,बटवाईजर बियर केन 3 नग मिलाकर कुल 15 लीटर शराब जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2) का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।