विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी में तरह तरह के कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया है इसी तारतम्य में बिलासपुर जिले में संभाग स्तरीय सोशल मीडिया वालंटियार इनफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी द्वारा  प्रचार प्रसार की दृष्टी से राष्ट्रीय स्तर से लेकर मण्डल स्तर पर सोशल मीडिया में वालिंटियरों को नियुक्ति की गई है जो समय समय पर पार्टी की विचारधारा एवम एजेंडे को वायरल कर पक्ष में वातावरण बनाने का काम करते हैं 14 अक्तूबर दिन शनिवार की सुबह 10.30 बजे होटल ग्रैंड लोटस रायपुर रोड तिफरा में बिलासपुर संभाग स्तरीय सोशल मीडिया वालंटियार इनफ्लुएंसर मीट कार्यक्रम रखा गया है जिसमे एक हजार से भी अधिक कार्यक्रताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है जिसमे सोशल मीडिया के युवा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने जयंत पांडा जी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,धवल पटेल जी गुजरात से सोशल मीडिया शंखनाद कार्यक्रम प्रभारी ,प्रशांत सिंह ठाकुर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सहित संभाग के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।