बिलासपुर  :– जिले में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारे के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक सदन में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए मतदाता शपथ सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने दिलाई।

 

कार्यक्रम में श्रमिकों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रमिकों ने शपथ ली कि लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए इस महापर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे। सीईओ श्री अग्रवाल ने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने स्वयं के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। नववधुओं एवं नए मतदाताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पीओ श्री ओम पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।