बिलासपुर :— छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच की त्रैमासिक बैठक मुख्यालय बिलासपुर कार्यालय, न्यू सरकंडा में रखी गई। प्रदेशाध्यक्ष इंजी. लक्ष्मी कुमार गहवई ने बैठक की अध्यक्षता की । सामाजिक आयोजन, गतिविधियों, कूर्मि समाज की दशा एवं दिशा पर साहित्य सृजन ,कूर्मि चेतना पंचांग प्रकाशन के संबंध में अहम् फैसले लिये गये । उल्लेखनीय है कि चेतना मंच एक मात्र संगठन है जो प्रगतिशील सामाज निर्माण , जागरूकता के साथ नवीन वैज्ञानिक सोच पैदा करने , शिक्षा , स्वास्थ्य , व्यवसाय, आधुनिक क़ृषि कार्य हेतु न केवल साहित्य तैयार करता है अपितु प्रोत्साहित करने के लिए कार्यशाला, प्रशिक्षण व गतिविधियों भी आयोजित करता है। कूर्मि चेतना पंचांग को अखिल भारतीय कूर्मि महासभा द्वारा मान्यता प्राप्त है और वे समस्त प्रांतों में समाज प्रमुखों से लेकर पढ़ने आग्रह किया जाता है। बैठक आगामी 2025 ग्यारहवें अंक के संपादन एवं प्रकाशन टीम का गठन किया गया है जिसमें संरक्षक सिद्धेश्वर पाटनवार, संपादन टीम डॉ जीतेंद्र सिंगरौल, डॉ हेमंत कुमार कौशिक,बी आर कौशिक, डॉ विश्वनाथ कश्यप, बिलासपुर, अनिल चंद्राकर, श्रीमती भगवती चंद्राकर,बी एल वर्मा रायपुर, श्रीमती रंजना वर्मा,देवनारायण कश्यप ,कोमल पाटनवार,भारती कश्यप,प्रकाशन टीम राजेन्द्र चंद्राकर,प्रदीप कौशिक देवी चंद्राकर,सत्येन्द्र कौशिक, बिलासपुर, सुरेश कौशिक, ईश्वरी चंद्राकर ,तोखन चंद्राकर, जमुना पाटनवार पुरूषोत्तम कश्यप, यज्ञेश कौशिक प्रीति पाटनवार अनिल वर्मा, रवीन्द्र पाटनवार रखे गये हैं सहयोगी पुनाराम कश्यप उपस्थित रहे । ग्यारहवें अंक में मध्यप्रदेश, बिहार व झारखंड के कूर्मि समाज की अहम जानकारी जुटाने संपादन टीम की बैठक जुलाई माह में होगी ।

बैठक में प्रबंध कार्यकारिणी के साथ अन्य सदस्यों से भी सुझाव लिया गया। माह जनवरी से दिसंबर तक विज्ञापन/सहयोग राशि देकर पेज बुकिंग कराने वाले सामाजिक सदस्य डॉ हेमंत कौशिक व देवी प्रसाद चंद्राकर से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।