बिलासपुर // ईद-उल-जुहा पर्व को ध्यान में रखते हुए एडीएम आर.ए कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मेें 17 जुलाई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग को पर्व के दौरान शहर के समस्त चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। नगर निगम को पर्व के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थलों में साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था करने कहा गया। सिम्स एवं जिला अस्पताल को आपालकालीन स्थित से निपटने एम्बुलेंस, आपातकालीन चिकित्सकों एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों का दल तैनात रखने के निर्देश दिए है। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने कहा गया। समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में एडीशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा, संयुक्त कलेक्टर प्रवेश पैकरा, सीएसपी पूजा कुमार, उमेश गुप्ता, शांति समिति के सदस्य इरशाद अली, हबीब मेमन, सुधीर खण्डेलवाल,  इकबाल हुसैन सहित अन्य सदस्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।