बिलासपुर // भारत सरकार द्वारा जिले के तीन अस्पताल को एनक्यूएएस गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिया गया है। ये सभी अस्पताल गुणवत्ता के निर्धारित मानकों को पूर्ण करने में सफल हुए हैं। इनमें कोटा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागांव-सल्का, उप स्वास्थ्य केंद्र मझवानी एवं बिल्हा ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र पेंडरवा शामिल हैं। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अस्पतालों के डॉक्टर एवं स्टॉफ को बधाई दी एवं उन्हें निरंतर जनहित में बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि इस साल मई महीने में 28 मई से 31 तारीख के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों में एनक्यूएएस प्रमाणीकरण हेतु केंद्रीय दल के द्वारा मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के मुख्य बिन्दुओं में सेवाओं की उपलब्धता की स्थिति, मरीजों के अधिकार का पालन, इनपुट (सहयोग/निवेश), सपोर्ट सेवाएं, चिकित्सकीय एवं नैदानिक सेवाएं, संक्रमण की रोकथाम की स्थिति, गुणवत्ता प्रबंधन एवं आउटकम इंडीकेटर को रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।