बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी चौहान के मार्गदर्शन में आज राजमार्गाें में आवारा पशुओं के प्रबंधन के लिए जनपद पंचायत मस्तुरी के ग्राम दर्रीघाट में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जन-चौपाल में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों द्वारा आवारा मवेशियों के प्रबंधन हेतु अपने-अपने सुझाव दिए गए। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीणजनों को दी गई। जिला पंचायत बिलासपुर के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित श्री प्रमिल कुमार लठारे द्वारा पशुपालकों को खुले में अपने मवेशी न छोड़े जाने की अपील की गई। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ग्राम में निस्तारी हेतु पचरी निर्माण, आवागमन हेतु सड़क निर्माण तथा पूर्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित पुल की मरम्मत तथा बड़े वाहनों की आवागमन को रोके जाने हेतु स्टॉपर लगाये जाने की मांग की गई। जन-चौपाल में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें बिलासपुर, उप संचालक कृषि/उद्यान बिलासपुर, बीज निगम एवं जन-मार्कफेड से जिला स्तरीय अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.सी. भगत, मत्स्य निरीक्षक, एवीएफओ, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारीगण, सरपंच, ग्रामीण, किसान एवं पशुपालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।