बिलासपुर // जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। एडीएम आरए कुरूवंशी ने शहर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सदभावनापूर्वक पर्व मनाने की अपील की। शांति समिति के सदस्यों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में पुलिस विभाग को मोहर्रम पर्व के दिन ताजिया एवं विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने, नगर निगम को ताजिया एवं विसर्जन स्थल की साफ-सफाई के साथ लाईट एवं पेयजल की व्यवस्था करने के साथ विद्युत विभाग को सुचारू बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग को पर्व के दौरान आपातकालीन चिकित्सा की तैयारी साथ सतर्क रहने को कहा गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, सिटी एसपी पूजा कुमार, संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे, नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार, शांति समिति के सदस्य हबीब मेमन, इरसाद अली, फिरोज कुरैशी सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।