बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण ने कोनी में सिम्स के विस्तारित यूनिट के रूप में 115 करोड़ की लागत से बन रहे राज्य कैंसर संस्थान का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ का यह पहला सरकारी स्तर का राज्य कैंसर संस्थान होगा। कलेक्टर ने अस्पताल की विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। लगभग 65 प्रतिशत भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने जनवरी 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर सौंपने के निर्देश दिए। सीजीएमएससी निर्माण एजेन्सी इसका निर्माण कर रही है। उन्होंने निर्माण कार्य के साथ मेडिकल उपकरणों और स्टॉफ भर्ती की कार्रवाई भी साथ-साथ करने को कहा है ताकि अस्पताल जल्द शुरू किया जा सके।

सिम्स के कैंसर विभाग के एचओडी एवं संस्थान के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रहास धु्रव ने बताया कि मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल के नजदीक करीब 115 करोड़ रूपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। इसमें 60 प्रतिशत अंशदान भारत सरकार का एवं 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राज्य सरकार का है। कैसर अस्पताल ग्राउण्ड फ्लोर के साथ 4 मंजिला होगा। अस्पताल के लिए क्लास वन से लेकर क्लास फोर तक 289 पद स्वीकृत किये गये हैं। इसमें कैंसर मरीजों के लिए 100 बेड की सुविधा होगी। 20 बेड कैंसर आईसीयू एवं 80 बेड जनरल वार्ड का होगा। 20-20 करोड़ रूपये की लागत के दो अत्याधुनिक लीनियर एसीलीरेटर रेडियो थिरेपी मशीन होगी। कीमोथिरेपी की दवाईयां भी मरीजों को निःशुल्क मिलेगी। इस अवसर पर सिम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में डॉ. संतोष पटनायकुनी एवं सीजीएमएससी के ईई डीके रावटे भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।