कोरबा :- छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष निलेश कुमार साहू ने बताया कि जब सहायक श्रम आयुक्त जिला कोरबा द्वारा कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त जिला कोरबा में नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि देने गए थे। किंतु सहायक श्रम आयुक्त राजेश आदिले द्वारा उनके नियुक्ति पत्र एवं आदर्श विधान को बिना पढ़े लेने से अस्वीकार कर दिया गया तथा श्रमिक संघ के कोई भी आवेदन कार्यालय में स्वीकार नहीं करूंगा तथा निराकरण भी नही करूंगा कहा गया। यदि आवेदन देना होगा तो पोस्ट ऑफिस से भेज सकते है, कहा गया तथा उनके संघ के जिला महामंत्री दीपेन्द्र यादव से भी दुर्व्यवहार किया गया।

श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने कलेक्टर को शिकायत किया है की सहायक श्रम आयुक्त जिला कोरबा के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का मांग किया गया यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो संघ द्वारा श्रम विभाग कार्यालय का घेराव एवं धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया है। इसकी प्रति श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन नया रायपुर एवं सचिव, भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल नया रायपुर को भी दिया गया।

वही संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल ने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारी एक लोक सेवक है, तथा श्रमिकों के बात सुनना और उनके समस्याओं का निराकरण करना उनका कर्तव्य है। इस प्रकार पत्र को अस्वीकार कर दुर्व्यवहार करना निदनीय है। ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही होना चाहिए। और उन्होंने यह भी कहा की हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों पर दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को हम छोड़ने वाले नहीं हम उच्च अधिकारियों और विभागीय मंत्री तक जाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी कराएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।