बिलासपुर -:- जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत परसाही में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली व बाउंड्रीवॉल व कचरा शेड का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान परसाही सरपंच प्रतिनिधी ओमप्रकाश डोंगरे, दिनबंधु मेहर ने उपस्थित लोगों के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ किया साथ ही निर्माण कार्य को हरी झण्डी दिखाया व ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मुक्तिधाम व 17 वर्षो की पुरानी मांग नाली व बाउंड्रीवॉल जिसकी स्वीकृती होने पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा का आभार भी व्यक्त किया।

सभापति अंकित गौरहा ने बुधवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम परसाही में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन कर अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत परसाही शहर के निकट होने के बावजूद पंचायत में अभी बहुत से विकास कार्य बाकी हैं। उन्होंने आगे बताया पुर्व में मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय की मांग पूर्ण कर निर्माण कार्य करा दिया गया हैं और ग्रामवासियों ने नाली और बाउंड्रीवॉल मांग भी की थी की थी,जिसके निर्माण कार्य के लिए 19 लाख की स्वीकृती दे दी गई हैं और आज भूमिपुजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं। जल्द ही निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा व आगे भी मेरा यही प्रयास रहेगा की ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाओं में हो रही समस्या का निदान मैं कर पाऊं।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डोंगरे,दिनबंधु मेहर,महेत्तरराम मेहर,राजेश बैनर्जी, घनश्याम सूर्यवंशी,रोहित सूर्यवंशी,रामदास पटेल, रूखमणी खरे,कुमुदनी यादव,गिरजा सूर्यवंशी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।