बिलासपुर // विगत दिनों रायपुर में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज संगठन पंजीयन क्रमांक 4230 का चुनाव का आयोजन किया गया ,चुनाव में प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज भारी संख्या में उपस्थित हुए।

वही चुनाव को लेकर उपस्थित सभा द्वारा निर्विरोध रूप से प्रदेशाध्यक्ष के रूप में शिशुपाल शोरी, कार्यकारी अध्यक्ष राजाराम तोडेंम, महासचिव एम आर ठाकुर, प्रांताध्यक्ष महिला प्रभाग वंदना उइके, कोषाध्यक्ष फूलसिंह नेताम,प्रांताध्यक्ष युवा प्रभाग कुन्दन सिंह ठाकुर,सचिव डी आर सिंह, जगदीश राम चौरसिया को निर्वाचित किया गया। निर्वाचन पश्चात समाज के लोगों ने भारी गर्म जोशी के साथ सभी नवीन प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का रंग गुलाल,फूलमाला व पीला अक्षत से स्वागत किया।।इस चुनाव से छत्तीसगढ़ के सभी आदिवासी समाज अपने को प्रफुल्लित व गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।